JEE का रास्ता कितना मुश्किल है
जैसे ही किसी इंसान की जाने की इच्छा होती है, वो डाटा पे आता है। देखता है कि साल 2025 में JEE Mains का एग्जाम देने वाले बच्चे 14,75,000 थे। इनमें से 2.5 लाख बच्चे JEE Mains क्वालीफाई करके Advanced देने के लिए एलिजिबल हुए। पर 2.5 लाख बच्चे एग्जाम देने जाते भी नहीं हैं। एग्जाम देने सिर्फ 1,80,000 बच्चे पहुंचते हैं। इनमें से JEE Advanced में मात्र 54,000 बच्चे क्वालीफाई करते हैं।
पर अभी क्वालिफिकेशन हुआ है, सिलेक्शन नहीं। इन 54,000 में से सीटें मिलेंगी सिर्फ 18,160 बच्चों को, क्योंकि टोटल IIT में सीट ही उतनी हैं। और अगर सिर्फ IIT गुवाहाटी की बात करूं तो वहां की टोटल सीट मात्र 962 है। मतलब रियलिटी में 14,75,000 से आपको इस 962 में आना है। 962 में भी ना समझो तो 4-5000 रैंक पे तो आना ही पड़ेगा, तब जाकर कुछ बढ़िया सीट मिलेगी, वो भी IIT गुवाहाटी में ही। 14,75,000 में से 5,000 बच्चों में आना, समझ ही गए होगे। तो अगर ये आसान नहीं है, तो एक तरीका है जहां इतनी लंबी रेस नहीं लगानी होगी। 12वीं के बाद सीधा IIT पहुंच जाओ।
IIT गुवाहाटी के बारे में
IIT गुवाहाटी 1994 में बना कॉलेज है, गुवाहाटी, असम में। करीब 700 एकड़ का कैंपस है और ये ठीक ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे है। यहां पहाड़ के उधर पूरा कैंपस है और उसके उधर ब्रह्मपुत्र बहती हुई दिखती है। बड़ा मजेदार सीन होता है, बहुत खूबसूरत जगह है। NIRF रैंकिंग में ऑल इंडिया रैंक 8 है और वर्ल्ड में 334। पूरी तरह से रेजिडेंशियल कैंपस है, मॉडर्न लैब्स और रिसर्च फैसिलिटीज़ के साथ।
रास्ता 1: ऑनलाइन BS प्रोग्राम (JEE की जरूरत नहीं)
IIT गुवाहाटी ने चार साल का ऑनलाइन BSc (Hons) प्रोग्राम निकाला है। इसमें कोई JEE एग्जामिनेशन की जरूरत नहीं पड़ती। और IIT गुवाहाटी इकलौता नहीं है, टोटल चार IITs ने ऐसे प्रोग्राम लॉन्च किए हैं।
दो डिग्रियां हैं:
- BSc (Hons) Data Science and Artificial Intelligence (DSAI): 2023 में लॉन्च हुआ।
- BSc (Hons) Biomedical Science and Engineering: 2025 में लॉन्च हुआ।
ये कोर्स Coursera प्लेटफॉर्म के जरिए होता है, जो बहुत सारे कॉलेजेस की ऑनलाइन डिग्रीज़ मैनेज करता है। पढ़ाया Coursera के जरिए जाएगा, पर डिग्री IIT गुवाहाटी की होगी। डिग्री पर कहीं Coursera वगैरह नहीं लिखा होता, वो प्रॉपर IIT गुवाहाटी की डिग्री है, जैसे नॉर्मल बच्चों को मिलती है। कहीं जाने की जरूरत नहीं, कोई अटेंडेंस नहीं, आप अपने हिसाब से सीख सकते हैं।
AI में क्यों? क्योंकि AI अभी बहुत बूम कर रहा है। इंडिया में 42% ग्रोथ है और 2027 तक 17 बिलियन का मार्केट एक्सपेक्ट किया जा रहा है। ऑफलाइन कॉलेजेस में सीटें लिमिटेड होती हैं। IIT गुवाहाटी के ऑफलाइन में भी डाटा साइंस पढ़ाते हैं, पर मात्र 120 सीट हैं। यही IIT गुवाहाटी के प्रोफेसर्स पढ़ाएंगे, वैसे ही पढ़ाई होगी, वैसे ही डिग्री होगी। बस घर बैठे पढ़ना है।
फोकस एरिया:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, बिग डेटा एनालिटिक्स, प्रोग्रामिंग और स्टैटिस्टिक्स।
टाइम:
चार साल मिनिमम लगते हैं। चार से आठ साल के बीच जब चाहो कंप्लीट कर लो। कोई फेल या सेमेस्टर बैक वाला सिस्टम नहीं है। बीच में पढ़ाई छूट गई, ज्यादा काम आ गया, कोई दिक्कत हो गई, तो पांच-छह साल में भी कर सकते हो।
एलिजिबिलिटी:
12वीं में कम से कम 60% और मैथमेटिक्स कंपलसरी सब्जेक्ट होना चाहिए।
एडमिशन:
दो तरीके से होता है।
- JEE बेस्ड एंट्री: अगर आपने JEE Mains क्वालीफाई कर लिया है और Advanced के लिए एलिजिबल हैं, तो डायरेक्ट एडमिशन मिलेगा।
- रेगुलर एंट्री: अगर मेंस क्वालीफाइड नहीं हैं, तो ऑनलाइन क्वालीफायर टेस्ट देना होगा। ये JEE जैसा नहीं होता, इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री भी नहीं पूछते। सिर्फ मैथमेटिक्स और ऐपटीट्यूड पूछा जाता है। इसके लिए आपको एक प्रिपरेटरी ऑनलाइन कोर्स भी मिलता है, Mathematics Essentials। जो उसमें पढ़ाया जाएगा, वही सवाल एग्जाम में पूछा जाएगा।
टेस्ट का फॉर्मेट:
2 घंटे, 80 सवाल, हर सही सवाल का 1 नंबर और गलत का जीरो, मतलब नेगेटिव मार्किंग नहीं है। टेस्ट Coursera पर होता है और प्रॉक्टर्ड है, घर बैठे देना है। आपके सिस्टम पे Honor Lock नाम का Google Chrome एक्सटेंशन डाउनलोड करवाएंगे, जिससे टेस्ट के दौरान आप टैब या विंडो चेंज नहीं कर पाएंगे। कैमरा और माइक्रोफोन से रूम स्कैन करेंगे कि आप जिस कमरे में बैठे हैं वहां कोई और ना हो, ताकि चोरी-चकारी ना हो।
एग्जिट ऑप्शन:
हर साल एग्जिट करने का ऑप्शन मिलता है। एक साल पढ़ के छोड़ा तो Advanced Certificate in Data Science and AI मिलेगा, 2 साल बाद डिप्लोमा, 3 साल बाद BSc डिग्री (यानी आप ऑफिशियली ग्रेजुएट हो जाओगे), और 4 साल बाद BSc Hons। ऐसा नहीं कि एक साल पढ़ के छोड़ दिया तो जीरो मिला। और एग्जिट लेने के बाद लगे कि गलती हो गई, तो एडमिशन की डेट से 4 साल के अंदर कभी भी वापस आ सकते हो।
फीस:
नॉर्मल IIT में 4 साल की फीस 10 से 12 लाख होती है। यहां 4 साल की फीस मात्र ₹3.5 लाख है। और सारी फीस एक साथ नहीं देनी, जिस साल में एंट्री लोगे उसी का पैसा देना है। एडमिशन फीस ₹50,000 है, एक बार एडमिशन के टाइम। उसके बाद हर ट्राइमेस्टर पे पैसा देना है।
बाकी बेनिफिट्स:
- IIT गुवाहाटी का ऑफिशियल ईमेल आईडी और आईडी कार्ड मिलेगा।
- ऑनलाइन स्टूडेंट ग्रुप्स, क्लब और फेस्ट का एक्सेस।
- साल में दो-तीन बार ऑन-कैंपस फेस्ट होता है, उसमें आप जा सकते हो।
- साल में कुछ-कुछ टाइम पे कैंपस इमर्शन सेशंस होते हैं। ऑनलाइन के बच्चों को कैंपस में बुलाएंगे, तब आप हॉस्टल और मेस में रह सकते हो और कॉलेज का एक्सपीरियंस ले सकते हो।
प्लेसमेंट:
IIT गुवाहाटी भी प्लेसमेंट का सपोर्ट देगा और Coursera का रिक्रूटमेंट प्लेटफॉर्म भी। पर ये ऑनलाइन कोर्स है, बच्चे बहुत ज्यादा होंगे, तो प्लेसमेंट लेना आसान नहीं होगा। आपको बहुत काबिल होना पड़ेगा। आधे से ज्यादा बच्चे तो जोश-जोश में कोर्स ले लेते हैं और फिर छोड़ देते हैं। पर IIT है भाई, तरीके से पढ़ाएगा, एग्जाम भी लेगा। लेवल मैच नहीं किया तो आप आगे जा ही नहीं पाओगे। मेहनत तो डालनी पड़ेगी। एक बच्चे का नाम रैंक 37 (करीब 14,000 बच्चों में) पर आया, और एक बच्चा टोक्यो, जापान में इंटरनेशनल ऑनसाइट इंटर्नशिप के लिए सिलेक्ट हुआ। जो बच्चे काबिल हैं और मेहनत कर रहे हैं, उनका अच्छा लग भी रहा है।
पहले बैच में 700 स्टूडेंट्स थे, दूसरे में 1000 और तीसरे में 1400। बच्चे धीरे-धीरे ऑनलाइन डिग्रीज़ की तरफ बढ़ रहे हैं।
एप्लीकेशन:
मार्च में शुरू होता है और अप्रैल के लास्ट वीक तक चलता है। सितंबर में सेशन स्टार्ट होता है।
रास्ता 2: ऑफलाइन BS, Biomedical Science and Engineering
अब आप यहां के ऑफलाइन कोर्स में भी JEE Advanced क्लियर किए बिना एडमिशन पा सकते हो, और इसकी वैल्यू उतनी ही होगी जितनी बाकी IIT कोर्सेज की होती है। ये रिसेंटली लॉन्च हुआ है और ज्यादातर लोगों को पता नहीं है। ये इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम है, जिसमें AI, कंप्यूटर साइंस, मैथमेटिक्स, डेटा साइंस, EEE और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग का कॉम्बिनेशन मिलेगा। थोड़ा बहुत बायोलॉजी भी समझना पड़ेगा।
BS और BTech में कन्फ्यूज़ मत होना। जैसे भारत से BTech करके हम बाहर MS करने जाते हैं, वैसे ही MS का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम BS होता है। ये पहले भी IITs में होता था। IIT बॉम्बे का BS in Mathematics 2025 में JEE Advanced में 1067 रैंक पे जाके बंद हुआ था। जिसकी 1067 रैंक है, उसको कंप्यूटर साइंस भी मिल सकती थी, फिर भी बच्चे ने BS चुना। तो डिग्री से ज्यादा टेंशन मत लेना।
कोर्स के बारे में:
ये चार साल का BS प्रोग्राम है, BTech के बराबर। इसमें मेडिकल साइंस भी है और इंजीनियरिंग भी। सिर्फ प्योर साइंस या रिसर्च ओरिएंटेड कोर्स नहीं है, इंजीनियरिंग अच्छा खासा है। सिलेबस में CSE with AI, EEE, मैकेनिकल, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और डेटा एनालिटिक्स व मैथमेटिक्स के कुछ-कुछ पोर्शन्स हैं। मैथमेटिक्स तो पढ़ाया ही जाएगा, क्योंकि a good engineer is a good mathematician। मैकेनिकल, डिज़ाइन और बायोमेडिकल डिवाइस भी पढ़ाए जाएंगे।
ये कोर्स IIT गुवाहाटी ने Jyoti and Bhupat Mehta School of Health Sciences के साथ मिलके शुरू किया है। AIIMS गुवाहाटी और NIPER गुवाहाटी के साथ कोलैबोरेशन में सीखने का मौका भी मिलेगा। आप मेडिकल इंस्टीट्यूट्स में जाओगे, सर्जन्स से इंटरैक्ट करोगे और देखोगे कि रिक्वायरमेंट क्या है। इंजीनियर का काम ही यही है कि जो दुनिया को चाहिए, वो बनाना। लास्ट दो सेमेस्टर इलेक्टिव्स और प्रोजेक्ट्स से भरे हैं, जो आप अपने मन से चुन सकते हो।
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग क्यों? CT स्कैन, MRI मशीन देख लो। मेडिकल में इतने इक्विपमेंट्स यूज होते हैं, पर उन्हें बनाता कौन है? टेक्नोलॉजी कहां से आती है? जहां इंजीनियरिंग और मेडिकल मर्ज होते हैं, वो है बायोमेडिकल इंजीनियरिंग। Siemens Healthineers जैसी बड़ी कंपनियां हैं, जर्मनी मेडिकल इक्विपमेंट्स बनाने में काफी आगे है। इंडस्ट्री का साइज 2026 में 497 बिलियन का है और 2035 तक 847 बिलियन हो जाएगा। लोग अभी कंप्यूटर साइंस की तरफ ज्यादा देख रहे हैं और इस ट्रेड की तरफ नहीं, पर IIT कानपुर के एक प्रोफेसर से बात हुई तो उन्होंने बताया कि बायोमेडिकल इंजीनियरिंग भविष्य में उसी हिसाब से आगे बढ़ने वाली है जैसे कंप्यूटर साइंस बढ़ी है। ये कोर्स अभी लिमिटेड IITs (बॉम्बे, मद्रास, दिल्ली) में है और वो JEE Advanced से मिलता है।
प्लेसमेंट और करियर:
IIT गुवाहाटी में बायोसाइंस (BSB) डिपार्टमेंट का BTech है, वहां के बच्चों का ठीक-ठाक प्लेसमेंट होता है। फार्मास्युटिकल कंपनीज़, बायोटेक लैब्स, रिसर्च एंड इनोवेशन, और ज्यादातर बच्चे कोडिंग करके IT सेक्टर में भी जाते हैं। कुछ डेटा एनालिस्ट और कंसल्टिंग रोल में चले जाते हैं। IITs में ब्रांच के साथ-साथ स्किल बहुत मैटर करती है। टॉप के IIT में हो तो मौका तुम्हें भी मिलेगा, चाहे कोई भी ब्रांच हो। आगे आप मेडिकल डिवाइसेस कंपनीज़, डिजिटल हेल्थ, AI इन हेल्थकेयर, री-जनरेटिव मेडिसिन, स्टार्टअप, या फॉरेन यूनिवर्सिटीज़ से MS/PhD, कुछ भी कर सकते हो।
एलिजिबिलिटी:
- 12वीं 2025 या 2026 में पास की हो।
- फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स और बायोलॉजी (PCMB) होना चाहिए।
- कम से कम 75% एग्रीगेट मार्क्स।
- IISER Aptitude Test (IAT) 2026 देना पड़ेगा।
एडमिशन प्रोसेस:
ये ना JEE Mains से है, ना JEE Advanced से। एडमिशन IAT से है, पर सिर्फ IAT देने से काम नहीं बनेगा। आपको IIT गुवाहाटी का अपना फॉर्म भी अलग से भरना पड़ेगा, क्योंकि काउंसलिंग IIT गुवाहाटी ही कंडक्ट कराएगी। एप्लीकेशन ऑनलाइन ही करना है, और कोई मीडियम नहीं है। सिलेक्शन IAT 2026 के मेरिट और क्लास 12th की परफॉर्मेंस के बेस पर होगा। शॉर्टलिस्टिंग में क्लास 10th तक के मार्क्स भी देखे जा सकते हैं, तो दो स्टूडेंट्स की तुलना में 10th बेटर होगा तो फायदा मिलेगा। रिजल्ट के बाद काउंसलिंग होगी।
IAT के बारे में:
IAT से सात IISERs में एडमिशन मिलता है। उसके अलावा IISc बेंगलुरु, IIT मद्रास (बायोमेडिकल), IIT गुवाहाटी और अब IACS कोलकाता में भी मौका मिल सकता है। IACS वो जगह है जहां C.V. रमन की लैबोरेटरी थी, भारत का पहला इंस्टीट्यूट जिसने साइंस में नोबेल दिलाया था। अब IISERs में BTech भी आ चुका है, BS के साथ-साथ। जो बच्चा प्योर साइंस में इंटरेस्ट रखता है, उसे IAT फॉर्म जरूर भरना चाहिए।
कोर्स की फीस:
ट्यूशन फीस ₹1 लाख प्रति सेमेस्टर है। हॉस्टल फीस और मेडिकल इंश्योरेंस मिलाकर पहले सेमेस्टर में करीब ₹1,63,000 और दूसरे में ₹1,40,000 पड़ेगा। फीस समय-समय पर अपडेट होती रहती है।
- SC, ST, PwD: कोई ट्यूशन फीस नहीं, मतलब ₹1 लाख माफ।
- पेरेंट्स की इनकम: 1 लाख से कम है तो ट्यूशन फीस माफ हो जाती है, और 5 लाख से कम है तो भी एक तिहाई ट्यूशन फीस माफ हो जाती है।
- मेडिकल इंश्योरेंस: हेल्थ केयर सेंटर और हॉस्पिटल से दवाई फ्री मिलती है और बाहर रेफर करें तो रीइंबर्समेंट हो जाता है।
पूरा फीस विवरण IIT गुवाहाटी की वेबसाइट पर दिया है। IIT गुवाहाटी के ब्रांड के लिए ये फीस वर्थ इट है।
जो भी ब्रांच लो, पहले ये देख लो
कोई भी ब्रांच लेने से पहले उसका करिकुलम देखो। फिर देखो कि पढ़ाई के बाद जॉब के कौन-कौन से रास्ते खुलेंगे, हायर स्टडीज़ के लिए कौन-कौन से रास्ते खुलेंगे, और अगर सरकारी नौकरी में जाना है तो उस ब्रांच के लिए कौन सी जॉब्स रिजर्व हैं और कौन सी सबके लिए खुली हैं। ये सारी रिसर्च पहले ही कर लो। बाकी आपके पास अप्लाई करने के लिए बहुत टाइम है।
तो ये था IIT गुवाहाटी में JEE Advanced के बिना एडमिशन का पूरा मामला: ऑनलाइन में DSAI और बायोमेडिकल, और ऑफलाइन में BS इन बायोमेडिकल साइंस एंड इंजीनियरिंग।