Exam Guide अपडेट: अक्टूबर 2026 Read in English

GATE 2027: पहली बार में GATE Exam क्रैक करने का सीक्रेट फॉर्मूला!

Target 75+ marks · top 50 rank GATE CSE 2027
इस page पर क्या-क्या है

GATE Exam 2027 की तैयारी शुरू करने से पहले एक बात clear कर लेते हैं: ये exam impossible नहीं है, बस थोड़ा demanding है। अगर तुम्हें पता है कि कौन सा questions कैसे attempt करना है, कहाँ time बचाना है और कहाँ time लगाना है, तो ये उतना मुश्किल नहीं है जितना लोग समझते हैं। इस guide में हम पहली बार में GATE Exam क्रैक करने का सीक्रेट फॉर्मूला समझेंगे: क्या पढ़ना है, क्या छोड़ना है और practice कैसे करनी है।

कुल marks
100
questions
65
समय
3 घंटे
exam
February

GATE 2026 में 10 लाख students ने register किया, उनमें से सिर्फ़ 8 लाख exam में बैठे, और qualify सिर्फ़ 1.5 लाख ने किया। मतलब लगभग हर 6 में से 1 और qualify करने वालों में भी top 200 से 500 rank वालों को ही अच्छे IITs और अच्छे PSUs मिलते है।

अब एक बात समझने वाली है: rank 50 और rank 5000 वाले बंदे की intelligence में कोई फ़र्क नहीं होता। फ़र्क बस इतना होता है कि paper को attempt कैसे किया, कौन सा questions छोड़ना है और किसको priority दी।

GATE Exam 2027 क्या है? (Overview)

GATE का full form है Graduate Aptitude Test in Engineering। ये कोई नया exam नहीं है, 1983 से चल रहा है। इसे पुराने IITs मिलकर organize करते हैं, शिक्षा मंत्रालय के under।

GATE Exam क्लियर करने के फायदे (M.Tech vs PSU Recruitment)

AI के आने के बाद placement industry वैसे भी काफ़ी impacted हुई है, इसलिए higher education की demand बढ़ रही है। हर साल लगभग 500 और बच्चे बढ़ते जा रहे हैं।

GATE 2027 Eligibility Criteria (कौन दे सकता है परीक्षा?)

GATE exam in hindi सर्च करने वाले ज़्यादातर students का पहला सवाल यही होता है कि GATE 2027 कौन दे सकता है। नीचे मुख्य बातें हैं:

criteriaजानकारी
कौन बैठ सकता हैengineering, technology, science या computer applications जैसी qualifying degree वाले, और इन degree programs के 3rd year या final year के students
Age limitकोई नहीं
Attempts की limitकोई नहीं, जितनी बार चाहें दे सकते हो
Score validity3 साल

अपनी degree और branch के हिसाब से exact eligibility के लिए GATE 2027 की official brochure ज़रूर देखें।

GATE 2027 Exam Pattern और Marking Scheme

GATE का exam साल में सिर्फ एक बार, हर साल फरवरी के weekends में होता है (GATE 2027: 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी)। March में result आ जाता है। COVID में कितने exam postpone हो गए थे, GATE नहीं हुआ था, तो discipline है।

GATE 2027 exam patterndetails
ModeComputer Based Test (CBT)
Duration3 घंटे
कुल questions / marks65 questions / 100 marks
General Aptitude15 marks
Core subject (maths + CS)85 marks
Question typesMCQ, MSQ, NAT

questions के 3 type होते हैं:

typeकैसा questionsnegative marking
MCQ4 में से एक ही option सहीहाँ। 1 mark पर -1/3 और 2 mark पर -2/3
MSQएक से ज़्यादा option सही हो सकते हैंनहीं
NATnumerical answer, fill in the blankनहीं

MSQ से बच्चे बहुत परेशान रहते हैं, पर इसमें negative marking नहीं है। core subjects वही हैं: Digital Logic, COA, Data Structures, Algorithms, TOC, Compiler Design, Operating System, DBMS और Computer Networks।

CS के सबसे tough papers में से एक है। एक साल का उदाहरण है: लगभग 2.11 लाख बच्चों में से सिर्फ़ 36,000 के 30 marks आए (और ये general category की बात है, बाकी categories में cutoff और नीचे गया)। मतलब सिर्फ़ qualify करना भी आसान नहीं है।

marks का बँटवारा

rank vs marks (GATE 2026 का data)

marksrankक्या मिल सकता है
75+top 50PSUs और top IITs में M.Tech CS
65 से 7550 से 200top IITs और NITs
55 से 65200 से 1000ठीक-ठाक IITs और NITs
सिर्फ़ 30बस qualifyscorecard मिल जाएगा, पर उसका ज़्यादा फ़ायदा नहीं

इसलिए target 75+ रखो, तभी कम से कम 65-75 तक पहुँचोगे।

ध्यान रखो: marks 100 में से गिने जाते हैं, पर GATE score normalize होकर 1000 में से बनता है। जैसे 75 marks का score लगभग 850-900 होता है। PSUs (GAIL, NTPC वगैरह) भी normalized score ही लेते हैं, तो अपना score 1000 में से देखो।

GATE 2027 की तैयारी कैसे करें? Pareto rule: सिर्फ़ 30 topics पर focus

GATE CS में 60 marks लाना बहुत आसान है, अगर Pareto rule लगा दो। Pareto rule कहता है कि 70-80% result 20% मेहनत से आते हैं। CS में भी यही है: बस कुछ important topics में तुम damn good हो गए, तो 60 plus marks पक्के हैं। ये वो topics हैं जिनसे लगभग हर साल questions आता है:

COA
instruction pipelining, cache memory, IEEE 754 floating point
OS
memory management, scheduling, synchronization
Algorithms
sorting, time complexity, graph algorithms। हर साल इनसे एक question आता है।
DBMS
SQL, indexing, normalization
Discrete Maths
graph theory, sets और relations, logic
TOC
finite automata, pushdown automata, और language problems (decidability वगैरह)
Compiler Design
SDTs और parsing
Digital Logic
number systems और Boolean algebra
C Programming
arrays, pointers, functions, recursion
Data Structures
trees, hashing, stack और queue
Computer Networks
IP addressing, TCP, flow control

GATE 2027 CSE High Weightage Topics (पिछले 5 साल का analysis)

बहुत लोग यही गलती करते हैं कि papers analyze किए बिना, ये जाने बिना कि कहाँ से कितने marks आ रहे हैं, कुछ भी, कहीं भी, कितना भी time देकर पढ़ते रहते हैं। ऐसा मत करो।

subjectmarksध्यान किस पर दें
Tier 1: 50+ marks यहीं से आते हैं
Algorithms और Data Structures13-15trees, graphs, DP, sorting हर बार आते हैं
Engineering Maths13लगभग 60% questions linear algebra और probability से
General Aptitude15इसे हल्के में मत लो। 2-3 हफ़्ते focus करके भी 12-13 marks आ सकते हैं। ये scoring subject है।
Operating System8-10process scheduling, memory management, deadlocks
Tier 2
Computer Networks7-8TCP/IP stack, routing, congestion control। low risk, high reward question है।
DBMS7-8SQL, normalization, transactions, ER diagram
COA7-8cache, pipeline, memory hierarchy
Tier 3
Theory of Computation5-7ऊपर वाले अच्छे से हो जाएँ तब इन पर focus बढ़ाओ
Compiler Design4-6बस इतना आना चाहिए कि आसान questions solve हो जाएँ
Digital Logic4-5बस इतना आना चाहिए कि आसान questions solve हो जाएँ

Tier 3 से ज़्यादा questions नहीं पूछे जाते। time कम है या इनमें strong नहीं हो, तो पहले ऊपर वाले करो। time बचा है तो इन पर भी focus कर सकते हो।

GATE 2027 के लिए बेस्ट बुक्स कौन सी लें

कितनी किताबें पढ़ते हो ये matter नहीं करता, कौन सी पढ़ते हो ये matter करता है।

DSA
CLRS theory के लिए, और Narasimha Karumanchi practical problem solving के लिए।
OS
Galvin के chapter 1 से 10 miss मत करना। पिछले 10 साल में GATE में पूछा गया लगभग हर OS concept इनमें cover है।
Computer Networks
Forouzan की “TCP/IP Protocol Suite”, chapter by chapter, topic by topic
DBMS
Raghu Ramakrishnan की किताब ही standard है, कोई और alternative मत ढूँढो।

सबसे ज़रूरी बात: कितनी भी किताबें पढ़ लो, जब तक practice नहीं करोगे और ये नहीं जानोगे कि किस साल कैसे और किस pattern के questions आए, तब तक तुम game में हो ही नहीं। किताबें concepts और theory के लिए हैं, पर PYQs, short notes और revision भी करना पड़ेगा।

एक और बात: सिर्फ़ video देखते जाना तैयारी नहीं होती। 12-12 घंटे की one shot देख रहे हो, मज़ा आ रहा है, लग रहा है तैयारी हो रही है, पर असल में तुम questions नहीं कर रहे, video वाला कर रहा है। कोशिश करो कि आधे से ज़्यादा time problem solving में जाए।

Planning: बहुत लोग इसलिए fail होते हैं कि plan ही नहीं होता, और बाद में 4 units में 4 subjects छूट जाते हैं। ये ऐसा है जैसे 50 overs में 300 runs बनाने हैं, 6 का run rate लेकर चलना है। 45 overs में जाकर पता चले कि 200 runs बचे हैं, तब कुछ नहीं होता। इसलिए 1 साल का plan, 1 महीने का, 1 हफ़्ते का, आज का plan, और अगले 2 घंटे का plan बनाओ।

आम गलतियाँ जो लोग करते हैं

  1. सभी chapters को बराबर time देना। weightage देखे बिना पढ़ना।
  2. पिछले सालों के papers न देखना।
  3. जो चीज़ नहीं आती उस पर घंटों बैठना और जहाँ improvement हो सकता था उसे ignore कर देना।
  4. बहुत late शुरू करना। second year में शुरू करो, third year में पहली बार लिखो, गलतियों से सीखो, अगले साल शानदार rank लाओ।
  5. time management न करना। 3 घंटे में बहुत pressure होता है। एक खराब question में ज़्यादा time लगा दिया और चार अच्छे questions छूट गए। mock tests बार-बार लिखने से ये practice हो जाती है।
  6. बीच में break हो जाना। college का कोई presentation आ गया, trip पर चले गए, 15 दिन का break हो गया। 10 दिन तैयारी मस्त चली, फिर ऐसा break हुआ कि जैसे पढ़ाई कभी शुरू ही नहीं हुई। break नहीं लेना है।

क्या GATE तुम्हारे लिए है?

एक questions ख़ुद से पूछो: क्या तुम core subjects (DSA, OS वगैरह) enjoy करते हो? या पढ़ने से परहेज़ है? अगर तुम सोच रहे हो कि मैं industry में जाकर सब सीख लूँगा, अब और नहीं पढ़ सकता, तो GATE की तैयारी तुम्हारे लिए नहीं है। enjoy कर पाते हो तभी तैयारी के बारे में सोचो, वरना मत करो।

दूसरी बात: वही लोग prepare करें जिनको सच में ये second chance चाहिए। जैसे तुम्हें लगता है कि जो मेरे साथ college में हो रहा है या जैसी opportunity मिल रही है, मैं life में उससे बेहतर deserve करता हूँ। अगर तुम मानते हो कि मेहनत करूँगा तो IIT, NIT या IIIT जा सकता हूँ, तब prepare करो।

और ये semester जैसा paper नहीं है कि 10 दिन पहले पढ़ लिया। पूरे साल consistent time देना पड़ता है। exam से 4 दिन पहले कुछ नहीं होगा, 30 marks लाने में बस qualify होगा, और उससे न अच्छी job मिलती है न अच्छा college।

Environment का बहुत फ़र्क पड़ता है। अच्छे college में teacher अच्छा नहीं पढ़ा रहा होता, पर environment अच्छा होता है, पढ़ने वाले लोग आसपास होते हैं, मेहनती होते हैं, तभी तो उस college में पहुँचे हैं। IIT की seat पैसा देकर तो मिलती नहीं। जैसे लोगों के बीच बैठोगे, वैसे ही दोस्त बनेंगे, वैसे ही connections बनेंगे, और तुम्हारा पूरा career path change हो जाएगा। रास्ता हिम्मत वाला है, पर worth it है।

Frequently Asked Questions (FAQs)

पहली बार में GATE Exam क्रैक करने का सीक्रेट फॉर्मूला क्या है?

कोई एक trick नहीं है, बल्कि चार चीज़ें साथ में काम करती हैं: जल्दी शुरू करो (ideally 2nd year में), Pareto rule लगाकर उन लगभग 30 high-weightage topics में महारत हासिल करो जो लगभग हर साल आते हैं, पिछले सालों के papers (PYQs) और mock tests बार-बार practice करो ताकि time management आए, और साल भर बिना लंबे breaks के consistent रहो।

GATE Exam क्या है?

GATE का full form Graduate Aptitude Test in Engineering है। यह 1983 से चल रहा national level exam है, जिसे पुराने IITs शिक्षा मंत्रालय के under मिलकर organize करते हैं। M.Tech, MS, PhD admission और कई PSU recruitment में इसका score इस्तेमाल होता है।

क्या 3rd year के students GATE 2027 दे सकते हैं?

हाँ। GATE में pre-final (3rd year) और final year के UG students भी बैठ सकते हैं। अपनी degree और branch के लिए exact eligibility GATE की official brochure में ज़रूर चेक करें।

GATE Score की validity कितनी होती है?

GATE score result घोषित होने की तारीख़ से 3 साल तक valid रहता है, इसलिए job करते हुए या break लेकर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या GATE देने की कोई age limit या attempts की limit है?

नहीं। GATE में न age limit है, न attempts की limit। आप जितनी बार चाहें exam देकर अपना score बेहतर कर सकते हैं।

GATE 2027 में negative marking कैसे होती है?

MCQ में 1 mark के question पर 1/3 और 2 mark के question पर 2/3 negative marking है। MSQ और NAT questions में negative marking नहीं होती।

GATE CSE में कितने marks पर top rank मिलती है?

GATE 2026 के trend के अनुसार 75+ marks पर लगभग top 50 rank आती है। ये आँकड़े हर साल बदल सकते हैं।

आख़िर में

Rank 50 आएगी या 5000, ये तुम्हारी knowledge decide नहीं करती। ये इस बात पर depend करता है कि तुम exam को कैसे approach करते हो, questions को कैसे prioritize करते हो, कैसे prepare करते हो, तुम्हारी strategy क्या है, और तुमने कितने PYQs और पिछले सालों के papers practice किए हैं।

Focus करो और लगे रहो। बाकी सब इसके बाद आता है।

ज़रूरी सूचना: यहाँ दिए गए आँकड़े (rank, cutoff, score, stipend, PSU की शर्तें) पिछले सालों के trend पर आधारित हैं और हर साल बदल सकते हैं। exam की तारीख़, pattern और बाकी ताज़ा जानकारी के लिए GATE की आधिकारिक website और notification ज़रूर देखें।