JEE Main 2027: फॉर्म भरने से पहले जान लें ये 4 बड़े बदलाव, वरना हो सकता है रिजेक्ट!

एक ही पेज पर तैयारी का पूरा नक्शा: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड से फॉर्म कैसे भरें, 2027 में अनुमानित जनरल कट-ऑफ कितना जा सकता है, 90 दिन में क्या पढ़ें और JEE के साथ कौन से 15 एग्ज़ाम भरें।

लेखक: पार्थ खुराना · अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026

JEE Main 2027 फॉर्म कैसे भरें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

सेशन 1 का फॉर्म आमतौर पर 25–30 दिन खुला रहता है। जल्दबाज़ी में गलती न हो, इसलिए डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें।

फॉर्म भरने से पहले जानें ये 4 बड़े बदलाव

  • रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अनुमान था कि फॉर्म अक्टूबर के अंत में खुलेगा, पर NTA ने 24 अक्टूबर 2026 से सेशन 1 का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।
  • आख़िरी तारीख 22 नवंबर 2026 है। इससे पहले फॉर्म सबमिट करें और फीस का भुगतान भी पूरा कर लें।
  • सेशन 1 की परीक्षा-तारीखें बदली हैं। पहले के कैलेंडर में 22–24 और 28–30 जनवरी थी। अब परीक्षा 20–24 और 28 जनवरी 2027 को होगी।
  • सेशन 2 का शेड्यूल आ गया है। रजिस्ट्रेशन 5 जनवरी से 3 फरवरी 2027 तक चलेगा और परीक्षा 2 से 7 अप्रैल 2027 को होगी।

ज़रूरी दस्तावेज़ों की चेकलिस्ट

  • आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट में नाम और जन्मतिथि एक जैसी हों। फॉर्म 10वीं की मार्कशीट के अनुसार ही भरें।
  • आधार कार्ड की फोटो अपडेट हो, क्योंकि लाइव फोटो आधार कार्ड से मैच की जाती है।
  • EWS/OBC/SC/ST सर्टिफिकेट न हो तो अभी अप्लाई कर दें।
  • अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और वहीं के शहर में परीक्षा केंद्र चाहिए, तो स्टांप पेपर पर रेंट एग्रीमेंट बनवा लें।

ऑनलाइन आवेदन: फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया

  1. नया रजिस्ट्रेशन। NTA की साइट पर "Register yourself" खोलकर New Registration चुनें।
  2. बेसिक डिटेल। अपना नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और जेंडर मार्कशीट के अनुसार भरें।
  3. एड्रेस। प्रेजेंट एड्रेस वह है जहाँ आप अभी रहते हैं, परमानेंट एड्रेस आपका घर। परीक्षा शहर की चॉइस इन्हीं पर निर्भर करती है, इसलिए कोटा जैसा सेंटर चाहिए तो प्रेजेंट एड्रेस वहीं का भरें।
  4. संपर्क और पासवर्ड। अपना या माता-पिता का मोबाइल और ईमेल दें, साइबर कैफ़े का नहीं। पासवर्ड में एक कैपिटल, एक स्मॉल और एक स्पेशल कैरेक्टर ज़रूरी है। मोबाइल और ईमेल के OTP वेरीफाई करने पर मिला एप्लीकेशन नंबर सँभालकर रखें, सेशन 2 में यही काम आएगा।
  5. पर्सनल डिटेल। होम स्टेट वही आएगा जहाँ से आपने 12वीं की है। OBC में नाम सेंट्रल लिस्ट में होना चाहिए, सिर्फ स्टेट लिस्ट वाले जनरल गिने जाते हैं। PwD हों तो UDID नंबर भरें। पारिवारिक आय माता-पिता की मिलाकर सही भरें।
  6. पहचान। आधार कार्ड, DigiLocker, पासपोर्ट या PAN में से चुनें। आधार कार्ड सबसे आसान है। APAAR ID हो तो भरें, वरना ज़रूरी नहीं।
  7. पेपर, शहर और पढ़ाई। B.E./B.Tech के लिए पेपर 1 चुनें (B.Arch/B.Planning चाहिए तो उसे भी टिक करें)। 10वीं की पूरी डिटेल भरें। 12वीं की डिटेल सिर्फ ड्रॉपर से माँगी जाती है।
  8. फोटो, अपलोड और फीस। फोन से QR कोड स्कैन करके प्लेन बैकग्राउंड में लाइव फोटो लें। फोटो, हस्ताक्षर और 10वीं की मार्कशीट अपलोड करें। फिर फॉर्म सबमिट करके फीस भरें। फीस के बिना फॉर्म "Incomplete" रहता है। पेमेंट पेंडिंग दिखे तो एक दिन रुकें, फिर भी न बदले तो दोबारा पेमेंट करें, पहली राशि रिफंड हो जाती है।

फीस (पिछले पैटर्न के अनुसार)

कैटेगरीलड़कालड़की
जनरल₹1000₹800
जनरल-EWS / OBC-NCL₹900₹800
SC / ST / PwD₹500
फीस NTA के नोटिफिकेशन के बाद ही पक्की मानें। ये गलतियाँ न करें: आधार कार्ड और मार्कशीट में अलग नाम या DOB, गलत एड्रेस से दूर का सेंटर मिलना, किसी और का मोबाइल देना, एक से ज़्यादा एप्लीकेशन बनाना (इससे फॉर्म कैंसिल हो सकता है), और फीस अधूरी छोड़ना।

JEE Main 2027 अनुमानित कट-ऑफ: कैलकुलेटर से खुद निकालें

कट-ऑफ दो बातों पर सबसे ज़्यादा निर्भर है: परीक्षा में बैठने वाले कुल उम्मीदवार, और आपकी कैटेगरी में JEE Advanced के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार। हर साल लगभग 2.5 लाख बच्चे Advanced के लिए चुने जाते हैं, चाहे परीक्षा में 9 लाख बैठें या 15 लाख। इसलिए बच्चे बढ़ें और सीटें वही रहें, तो कट-ऑफ ऊपर जाता है।

सालउम्मीदवारजनरल कट-ऑफ
201911.47–11.74 लाख89.75
202090.38
2021लगभग 9 लाख87.90
202288.41
202314 लाख से ऊपर90.78
202414.15 लाख93.24
202514.75 लाख93.10
202615.38 लाख93.41

फॉर्मूला

कट-ऑफ = 100 − (शॉर्टलिस्ट होने वाले ÷ कुल उम्मीदवार × 100)

कुल उम्मीदवार: 2024–26 में हर साल लगभग 4.27% की औसत बढ़ोतरी रही (करीब 60–63 हज़ार)। इसी रफ्तार से 2027 में लगभग 16.04 लाख उम्मीदवार बैठ सकते हैं।

जनरल शॉर्टलिस्ट: 2019 (EWS लागू होने का साल) और 2022 (कोविड) को छोड़कर बाकी चार सालों का औसत लगभग 97,539 है।

इनसे 2027 का फॉर्मूला-नतीजा लगभग 93.9 आता है। पिछले सालों में असली कट-ऑफ फॉर्मूले से आमतौर पर 0.1 से 0.3 कम रहा (2026 में 93.70 के मुकाबले 93.41), इसलिए सबसे संभावित मान लगभग 93.6 है।

कट-ऑफ कैलकुलेटर: खुद निकालें

फॉर्मूले का नतीजा: 93.92 पर्सेंटाइल
पिछले रुझान (−0.3) के साथ संभावित असली मान: 93.6

आपकी कैटेगरी में कितना जा सकता है कट-ऑफ?

कैटेगरीअनुमान
जनरल93.5 से 94.2
EWSलगभग 83.1 (दायरा 82.5–84)
OBC-NCLलगभग 81.7 (दायरा 81–83)
SCलगभग 65
STलगभग 55 या उससे ऊपर
यह एक गणितीय अनुमान है, आधिकारिक घोषणा नहीं। असली कट-ऑफ NTA परीक्षा के बाद तय करती है। उम्मीदवारों की संख्या में अचानक बड़ा उछाल या गिरावट आई, तो नतीजा बदल जाएगा।

90 दिन में JEE Main कैसे निकालें

20 जनवरी तक लगभग 90 दिन बचे हैं। इसके बाद फरवरी–मार्च में बोर्ड, बोर्ड और सेशन 2 के बीच करीब 15 दिन और Main–Advanced के बीच करीब 40 दिन ही मिलते हैं। नई तैयारी की गुंजाइश अभी है, बाद में नहीं।

जनवरी का अटेम्प्ट क्यों चुनें?

2026 में 94 पर्सेंटाइल के लिए ज़रूरी नंबर (300 में से):

सेशनसबसे कठिन शिफ्टसबसे आसान शिफ्ट
जनवरी 202693106
अप्रैल 2026104125

अप्रैल में वही पर्सेंटाइल पाने के लिए लगभग 11 से 19 नंबर ज़्यादा चाहिए, क्योंकि ड्रॉपर्स पूरा फरवरी–मार्च पढ़ाई को दे चुके होते हैं।

90 दिन का प्लान: शुरू कैसे करें

  • पहले 80 दिन: जो नहीं पढ़ा वह पढ़ें, जो पढ़ा वह रिवाइज करें। हर चैप्टर को लगभग 2 दिन दें: 3–4 घंटे का वन-शॉट, बाकी समय सवाल। इस रफ्तार से 40 चैप्टर पूरे होते हैं।
  • आखिरी 10 दिन: रोज़ कम से कम 2 मॉक, सुबह 9–12 और दोपहर 2–5, ताकि शरीर परीक्षा के समय का आदी हो जाए। हर मॉक के बाद 2–3 घंटे एनालिसिस। 10 दिन में 20 टेस्ट, यानी लगभग 1500 सवाल।
  • लगातार: मॉक की गलतियों और न बने सवालों को दोबारा देखें।

हाई वेटेज चैप्टर

NTA सिलेबस में लगभग 650 टॉपिक हैं, पर सवाल एक छोटे हिस्से से आते हैं। 2024 और 2025 की 39 शिफ्ट के सवाल चैप्टर-वाइज़ गिने गए। 2026 के पेपर से मिलाने पर टॉप चैप्टर लगभग 80% मेल खाए।

फिजिक्स (13–14 चैप्टर से हर शिफ्ट में 14–16 सवाल; क्रम अनुमानित):

  • KTG + थर्मोडायनामिक्स
  • करंट इलेक्ट्रिसिटी
  • इलेक्ट्रोस्टैटिक्स
  • रे ऑप्टिक्स
  • यूनिट्स और मेज़रमेंट
  • करंट का मैग्नेटिक इफेक्ट
  • रोटेशन
  • फ्लूइड
  • कैनेमेटिक्स
  • मॉडर्न फिजिक्स

केमिस्ट्री (39 शिफ्ट में सवाल):

  • d और f ब्लॉक (78)
  • कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स (69)
  • केमिकल बॉन्डिंग (61)
  • मोल कॉन्सेप्ट (59)
  • थर्मोडायनामिक्स (53)
  • प्रैक्टिकल केमिस्ट्री (44)

मैथ्स:

  • 3D ज्योमेट्री
  • सेट, रिलेशन और फंक्शन
  • सीक्वेंस और सीरीज़
  • मैट्रिसेस
  • कोनिक सेक्शन (वेटेज कम, पर बढ़ रहा है)
हाई वेटेज पर ध्यान देना तब की रणनीति है जब समय कम हो। पूरा सिलेबस पढ़ पाएँ तो वही सबसे अच्छा है। यह संभावना है, गारंटी नहीं: कम वेटेज वाले चैप्टर के भी बेसिक कॉन्सेप्ट देख लें।

JEE के साथ इन 15 एग्ज़ाम को भी रखें नज़र में

पिछली बार 15.38 लाख बच्चे बैठे और IIT की 18,951 सीटें भरीं, यानी चयन दर लगभग 1.2–1.3%। NIT, IIIT और GFTI जोड़ें तो भी लगभग 4–5%। JEE का सिलेबस कई दूसरे एग्ज़ाम से मिलता है, इसलिए एक तैयारी से कई मौके लिए जा सकते हैं।

एग्ज़ामकिसके लिएसंभावित समय (2027)
JEE MainNIT, IIIT, GFTI और Advanced की पात्रतासेशन 1 जनवरी, सेशन 2 अप्रैल
JEE AdvancedIITमई का तीसरा रविवार (16 मई संभावित)
CUETकेंद्रीय विश्वविद्यालयमई (अस्थायी 11–31)
ISI Admission Testगणित और स्टैटिस्टिक्स, कम फीसमई मध्य
MHT CETमहाराष्ट्र के कॉलेज; COEP में 80%, VJTI में 85% सीटेंअप्रैल और मई (दो सेशन)
WBJEEपश्चिम बंगाल के कॉलेजमई अंत
COMEDKकर्नाटक के निजी कॉलेजमई
KCETकर्नाटक, सिर्फ वहाँ के डोमिसाइलमई अंत
UGEEIIIT हैदराबादमई शुरू
VITEEEVIT, बैकअप विकल्पअप्रैल अंत से मई शुरू
SRMJEEESRM, तीन फेज़अप्रैल से
BITSATBITS के तीन कैंपस (लगभग 2970 सीटें)सेशन 1 अप्रैल, सेशन 2 मई अंत; बेस्ट ऑफ टू
NESTविज्ञान में रिसर्चजून शुरू
IAT7 IISER, IIT मद्रास, IIT गुवाहाटी, IIScजून शुरू
NDAडिफेंस सेवाअप्रैल और सितंबर
मई में कई एग्ज़ाम एक साथ पड़ते हैं (CUET, MHT CET सेशन 2, KCET, WBJEE, BITSAT सेशन 2)। ज़्यादातर तारीखें 2026 के कैलेंडर पर आधारित हैं और 2027 में बदल सकती हैं। फॉर्म भरने से पहले हर एग्ज़ाम की आधिकारिक वेबसाइट देखें, कई फॉर्म सिर्फ दो-चार हफ्ते खुलते हैं। रिसर्च में रुचि हो तो NEST और IAT, गणित में हो तो ISI, डिफेंस में जाना हो तो NDA चुनें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

JEE Main 2027 क्या है? पूरी जानकारी

JEE Main NTA की ली जाने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। इससे NIT, IIIT और GFTI में दाखिले का रास्ता खुलता है, और यही JEE Advanced की पात्रता भी तय करता है, जिसके ज़रिए IIT की सीटें मिलती हैं।

JEE Main 2027 का फॉर्म कैसे भरें और आख़िरी तारीख क्या है?

सेशन 1 का रजिस्ट्रेशन 24 अक्टूबर 2026 से jeemain.nta.nic.in पर चल रहा है और आख़िरी तारीख 22 नवंबर 2026 है। New Registration से शुरू करें, डिटेल भरें, फोटो और दस्तावेज़ अपलोड करें, फिर फीस भरकर फॉर्म सबमिट करें। पूरे स्टेप ऊपर फॉर्म वाले सेक्शन में दिए हैं।

जनवरी और अप्रैल में से कौन-सा सेशन गंभीरता से लें?

जनवरी। अप्रैल में उतने ही पर्सेंटाइल के लिए ज़्यादा नंबर चाहिए होते हैं और बोर्ड के बाद तैयारी का समय बहुत कम बचता है।

क्या यह कट-ऑफ पक्का है?

नहीं। यह पिछले आँकड़ों पर बना अनुमान है। असली कट-ऑफ NTA दोनों सेशन के आधार पर परीक्षा के बाद घोषित करती है।

सेशन 2 के लिए नया फॉर्म भरना होगा?

नया रजिस्ट्रेशन नहीं, सेशन 1 वाले एप्लीकेशन नंबर से ही आगे बढ़ना होता है। इसलिए उसे सुरक्षित रखें।

सिर्फ हाई वेटेज चैप्टर पढ़ना काफी है?

समय कम हो तो यह सही प्राथमिकता है, पर पेपर में कोई भी चैप्टर आ सकता है। पूरा सिलेबस हो पाए तो वही बेहतर है।

फीस, तारीखें और नियम अंतिम रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही पक्के मानें।

JEE Main 2027: Know These 4 Big Changes Before Filling the Form, or Risk Rejection!

The whole preparation map on one page: a step-by-step guide to filling the form, how high the expected General cut-off could go in 2027, what to study in 90 days, and which 15 exams to apply for alongside JEE.

Author: Parth Khurana · Last updated: 25 October 2026

How to Fill the JEE Main 2027 Form: A Step-by-Step Guide

The Session 1 form usually stays open for 25–30 days. To avoid mistakes made in a hurry, keep your documents ready in advance.

Know these 4 big changes before filling the form

  • Registration has already started. The form was expected to open at the end of October, but NTA began Session 1 registration on 24 October 2026.
  • The last date is 22 November 2026. Submit the form and complete the fee payment before then.
  • Session 1 exam dates have changed. The earlier calendar had 22–24 and 28–30 January. The exam will now be held on 20–24 and 28 January 2027.
  • The Session 2 schedule is out. Registration will run from 5 January to 3 February 2027, and the exam will be held on 2 to 7 April 2027.

Document checklist

  • Your name and date of birth should be identical on your Aadhaar card and Class 10 marksheet. Fill the form exactly as per the Class 10 marksheet.
  • Keep the photo on your Aadhaar card updated, because the live photo is matched with it.
  • If you don't have an EWS/OBC/SC/ST certificate, apply for it now.
  • If you live in a rented house and want an exam centre in that city, get a rent agreement made on stamp paper.

Online application: the full process

  1. New registration. Open "Register yourself" on the NTA website and choose New Registration.
  2. Basic details. Fill in your name, parents' names, date of birth and gender as per your marksheet.
  3. Address. Present address is where you live now; permanent address is your home. Your exam city choice depends on these, so if you want a centre like Kota, enter the present address there.
  4. Contact and password. Give your own or your parents' mobile number and email, not a cyber café's. The password needs one capital letter, one small letter and one special character. After verifying the OTPs on mobile and email, keep the application number you receive safe; you will need it for Session 2.
  5. Personal details. Home state is the state where you passed Class 12. For OBC, your community must be on the Central List; those on the State List only are counted as General. If you are PwD, enter your UDID number. Fill in the combined family income of both parents accurately.
  6. Identity. Choose from Aadhaar card, DigiLocker, passport or PAN. Aadhaar is the easiest. Enter the APAAR ID if you have one; otherwise it is not mandatory.
  7. Paper, city and education. Choose Paper 1 for B.E./B.Tech (also tick B.Arch/B.Planning if you want it). Fill in the full Class 10 details. Class 12 details are asked only from droppers.
  8. Photo, upload and fee. Scan the QR code with your phone and take a live photo against a plain background. Upload the photo, signature and Class 10 marksheet. Then submit the form and pay the fee. Without the fee the form stays "Incomplete". If the payment shows pending, wait a day; if it still doesn't change, pay again and the first amount will be refunded.

Fees (as per the previous pattern)

CategoryBoyGirl
General₹1000₹800
General-EWS / OBC-NCL₹900₹800
SC / ST / PwD₹500
Treat the fee as final only after NTA's notification. Avoid these mistakes: a different name or DOB on the Aadhaar card and marksheet, getting a distant centre because of a wrong address, giving someone else's mobile number, creating more than one application (this can get the form cancelled), and leaving the fee incomplete.

JEE Main 2027 Expected Cut-off: Work It Out Yourself with the Calculator

The cut-off depends most on two things: the total number of candidates appearing in the exam, and the number of candidates in your category shortlisted for JEE Advanced. About 2.5 lakh students are selected for Advanced every year, whether 9 lakh or 15 lakh appear. So if the number of students rises while the seats stay the same, the cut-off goes up.

YearCandidatesGeneral cut-off
201911.47–11.74 lakh89.75
202090.38
2021about 9 lakh87.90
202288.41
2023over 14 lakh90.78
202414.15 lakh93.24
202514.75 lakh93.10
202615.38 lakh93.41

Formula

Cut-off = 100 − (Shortlisted ÷ Total candidates × 100)

Total candidates: From 2024 to 2026 there was an average annual increase of about 4.27% (roughly 60–63 thousand). At the same pace, about 16.04 lakh candidates could appear in 2027.

General shortlisted: Leaving out 2019 (the year EWS was introduced) and 2022 (Covid), the average of the other four years is about 97,539.

From these, the formula result for 2027 comes to about 93.9. In past years the actual cut-off has usually been 0.1 to 0.3 lower than the formula (93.41 against 93.70 in 2026), so the most likely value is about 93.6.

Cut-off calculator: work it out yourself

Formula result: 93.92 percentile
Likely actual value with the past trend (−0.3): 93.6

How far can the cut-off go in your category?

CategoryEstimate
General93.5 to 94.2
EWSabout 83.1 (range 82.5–84)
OBC-NCLabout 81.7 (range 81–83)
SCabout 65
STabout 55 or higher
This is a mathematical estimate, not an official announcement. NTA decides the actual cut-off after the exam. If the number of candidates suddenly jumps or drops sharply, the result will change.

How to Crack JEE Main in 90 Days

About 90 days are left until 20 January. After that, in February–March, you get only about 15 days between boards and Session 2, and about 40 days between Main and Advanced. There is room for fresh preparation now, not later.

Why choose the January attempt?

Marks needed for the 94th percentile in 2026 (out of 300):

SessionToughest shiftEasiest shift
January 202693106
April 2026104125

To get the same percentile in April you need roughly 11 to 19 more marks, because droppers have given all of February–March to studying.

The 90-day plan: how to start

  • First 80 days: Study what you haven't studied and revise what you have. Give each chapter about 2 days: 3–4 hours of one-shot revision, the rest on questions. At this pace 40 chapters get done.
  • Last 10 days: At least 2 mocks every day, 9–12 in the morning and 2–5 in the afternoon, so your body gets used to the exam timing. Spend 2–3 hours on analysis after each mock. That is 20 tests in 10 days, about 1500 questions.
  • Throughout: Revisit your mock mistakes and the questions you couldn't solve.

High-weightage chapters

The NTA syllabus has about 650 topics, but the questions come from a small part of it. Questions from the 39 shifts of 2024 and 2025 were counted chapter-wise. When compared with the 2026 papers, the top chapters matched about 80%.

Physics (14–16 questions per shift from 13–14 chapters; order approximate):

  • KTG + Thermodynamics
  • Current Electricity
  • Electrostatics
  • Ray Optics
  • Units and Measurements
  • Magnetic Effects of Current
  • Rotation
  • Fluids
  • Kinematics
  • Modern Physics

Chemistry (questions across 39 shifts):

  • d and f Block (78)
  • Coordination Compounds (69)
  • Chemical Bonding (61)
  • Mole Concept (59)
  • Thermodynamics (53)
  • Practical Chemistry (44)

Maths:

  • 3D Geometry
  • Sets, Relations and Functions
  • Sequences and Series
  • Matrices
  • Conic Sections (lower weightage, but rising)
Focusing on high-weightage chapters is a strategy for when time is short. If you can finish the whole syllabus, that is the best option. This is a likelihood, not a guarantee: look at the basic concepts of low-weightage chapters too.

15 Exams to Keep an Eye on Along with JEE

Last time 15.38 lakh students appeared and 18,951 IIT seats were filled, so the selection rate is about 1.2–1.3%. Even adding NITs, IIITs and GFTIs, it is only about 4–5%. The JEE syllabus overlaps with many other exams, so one preparation can give you multiple chances.

ExamForExpected timing (2027)
JEE MainNITs, IIITs, GFTIs and eligibility for AdvancedSession 1 January, Session 2 April
JEE AdvancedIITsThird Sunday of May (16 May likely)
CUETCentral universitiesMay (tentatively 11–31)
ISI Admission TestMaths and Statistics, low feesMid-May
MHT CETMaharashtra colleges; 80% seats in COEP, 85% in VJTIApril and May (two sessions)
WBJEEWest Bengal collegesEnd of May
COMEDKPrivate colleges in KarnatakaMay
KCETKarnataka, domicile of the state onlyEnd of May
UGEEIIIT HyderabadEarly May
VITEEEVIT, backup optionLate April to early May
SRMJEEESRM, three phasesFrom April
BITSATThree BITS campuses (about 2970 seats)Session 1 April, Session 2 end of May; best of two
NESTResearch in scienceEarly June
IAT7 IISERs, IIT Madras, IIT Guwahati, IIScEarly June
NDADefence servicesApril and September
Many exams fall together in May (CUET, MHT CET Session 2, KCET, WBJEE, BITSAT Session 2). Most dates are based on the 2026 calendar and may change in 2027. Check each exam's official website before filling the form; many forms stay open for only two to four weeks. Choose NEST and IAT if you are interested in research, ISI for maths, and NDA if you want to go into defence.

Frequently Asked Questions

What is JEE Main 2027? Complete information

JEE Main is the engineering entrance exam conducted by NTA. It opens the way to admission in NITs, IIITs and GFTIs, and it also decides eligibility for JEE Advanced, through which IIT seats are obtained.

How to fill the JEE Main 2027 form and what is the last date?

Session 1 registration has been running since 24 October 2026 at jeemain.nta.nic.in, and the last date is 22 November 2026. Start with New Registration, fill in the details, upload the photo and documents, then pay the fee and submit the form. All the steps are given in the form section above.

Which session should I take seriously, January or April?

January. In April, more marks are needed for the same percentile, and very little preparation time is left after the boards.

Is this cut-off certain?

No. This is an estimate built on past data. NTA announces the actual cut-off after the exam, based on both sessions.

Do I need to fill a new form for Session 2?

No new registration; you continue with the application number from Session 1. So keep it safe.

Is studying only high-weightage chapters enough?

If time is short this is the right priority, but any chapter can appear in the paper. If you can cover the full syllabus, that is better.

Treat fees, dates and rules as final only on NTA's official website.